तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अंसतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

घटना में चालाक सहित अन्य बाल-बाल बच गये

विज्ञापन

बोरियो. थाना क्षेत्र के बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर मंझौना गांव के समीप रविवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अंसतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में चालाक सहित अन्य बाल-बाल बच गये. एएसआइ विराम मरांडी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गये.

आइसक्रीम गाड़ी की बैटरी व वायरिंग तार बरहरवा से चोरी

बरहरवा. बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर पतना चौक से आइसक्रीम बेचने वाली तीन गाड़ियों से बैटरी व तार चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. सीसीटीवी रिकॉर्ड के आधार पर स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. राजस्थान निवासी मुकेश कुमार युवक बरहरवा के रतनपुर में किराये का मकान लेकर आइसक्रीम गाड़ी से आइसक्रीम बेचता था. ठंड होने का कारण पिछले कुछ दिनों से गाड़ी खड़ी थी. इसी बीच गुरुवार की रात्रि गाड़ी से बैटरी व वायरिंग तार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी के आधार पर बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी नंदन साहा को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola