जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

शहर को भक्तिमय माहौल में सराबोर
विज्ञापन
राजमहल
प्रखंड व नगर क्षेत्र में रामनवमी पर शुक्रवार को आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस अवसर पर निकली शोभा यात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया. मटियाल, नया बाजार, काशीमबाजार, गांधी चौक, सुभाष चौक और महाजन टोली समेत विभिन्न मार्गों से गुजरती इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. शोभा यात्रा का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान और गाजे-बाजे के साथ हुआ. जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गयी, लोगों का उत्साह चरम पर पहुंचता गया. शहर की गलियां “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से गूंजती रहीं. “एक ही नारा, एक ही नाम—जय श्रीराम” के उद्घोष ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. यात्रा में शामिल युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था. हाथों में भगवा ध्वज लिए सैकड़ों युवा जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे थे. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी बड़ी भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन उत्सव का रूप लेता नजर आया. शोभा यात्रा में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं. झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंग, आदर्श और मर्यादा का संदेश जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया. कई स्थानों पर संस्कृत श्लोकों का पाठ और भजन-कीर्तन ने वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया. पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन सतर्क और मुस्तैद रहा. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके.रामनवमी पर लगे महावीरी पताका, निकली शोभा यात्रा
फोटो नं 27 एसबीजी 60,61 है कैप्सन – शुक्रवार को शोभा यात्रा में शामिल लोग , शोभा यात्रा के दौरान थाना प्रभारी को सम्मानित करते तीनपहाड़. तीनपहाड़ व आसपास के क्षेत्रों में भी रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. श्रद्धालुओं ने घरों के आंगन और छतों पर तुलसी स्थान के पास महावीरी पताका फहरायी. भगवान राम और हनुमान की पूजा-अर्चना की. तीनपहाड़ रेलवे परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर व बभनगामा बजरंगबली मंदिर में ध्वजारोहण किया गया. मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था. रामनवमी शोभायात्रा समिति तीनपहाड़ की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें रथ और भगवान के स्वरूप में सजे बच्चों को शामिल किया गया. कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे एवं मजिस्ट्रेट अभिजीत कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. शोभा यात्रा रामपुरा मोड़ से निकलकर बाबूपुर, तीनपहाड़ बाजार, बैंक मोड़, हाथीगढ़ होते हुए बभनगामा रामचौकी तक पहुंची. “जय श्रीराम” के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा. सुरक्षा को लेकर पुलिस गश्त करती रही और विभिन्न स्थानों पर बल की तैनाती की गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










