झिकटिया में 200 केवीए ट्रांसफॉर्मर से बहाल हुई बिजली आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन
झिकटिया में 200 केवीए ट्रांसफॉर्मर से बहाल हुई बिजली आपूर्ति

पांच दिनों में नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति शुरू की गयी.

विज्ञापन

बरहरवा. नगर पंचायत के वार्ड 01 के झिकटिया में गुरुवार को 200 केवीए की क्षमता वाले नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन कर बिजली आपूर्ति बहाल हो गई. विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. जानकारी हो कि विगत 7 जून को ग्रामीणों ने विधायक निसात आलम को आवेदन देकर पुराने ट्रांसफॉर्मर के जलने की समस्या बतायी थी. विधायक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता को निर्देश दिए, जिसके फलस्वरूप पांच दिनों में नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति शुरू की गयी. मौके पर झामुमो नेता दिनेश कर्मकार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, प्रखंड महासचिव नेहाल अख्तर, बमबम महतो, रीता पासवान, लव कुमार, रोहित महतो, अजीत कुमार रॉय, अमित भगत सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola