डॉक्टर बनकर सेवा देना चाहती है स्कूल टॉपर अरूसा आफरीन

Updated:
विज्ञापन
डॉक्टर बनकर सेवा देना चाहती है स्कूल टॉपर अरूसा आफरीन

सुहाना खातून ने 432 अंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है

विज्ञापन

उधवा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा मैट्रिक परीक्षा परिणाम में उधवा प्रखंड क्षेत्र के जीएन उच्च विद्यालय अमानत में अध्ययन कर रही छात्रा अरूसा आफरीन 437 अंक लाकर अपने विद्यालय में टॉपर बनी है. अरूसा आफरीन ने विद्यालय और माता-पिता के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रौशन किया है. इस दौरान अरूसा आफरीन ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है. वहीं सुहाना खातून ने 432 अंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है जबकि सुहाना खातून ने 428 अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है. तीनों छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रौशन किया है. वहीं जीएन उच्च विद्यालय अमानत के शिक्षकों एवं अमानत दियारा की मुखिया फरीदा खातून ने सभी उत्तीर्ण छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी है.

स्वामी विवेकानंद उच्च विद्यालय के स्कूल टॉपर बने सूबेदार आलम

उधवा. जैक बोर्ड द्वारा मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा परिणाम में उधवा प्रखंड के स्वामी विवेकानंद उच्च विद्यालय श्रीधर में 99.13 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास किया है. वहीं विद्यालय में अध्ययन कर रहे उत्तरी बेगमगंज के फुटानी मोड़ स्थित गांव का सूबेदार आलम 444 अंक लाकर अपने विद्यालय का टॉपर बना है. वहीं मणिशंकर कुमार ने 443 अंक लाकर विद्यालय में द्वितीय तथा सिंटू साहा ने 441 अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल का अपना, अपने माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रौशन किया है. वहीं विद्यालय टॉपर सूबेदार आलम ने बताया कि वह आगे सिविल सेवा में जाना चाहता है. वह पढ़ – लिखकर आगे अपने समाज व देश की सेवा करना चाहता है. विद्यालय के शिक्षकों ने सभी उत्तीर्ण छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola