शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा मनाने का निर्णय, 25 जनवरी को होगा विसर्जन : एसडीपीओ

Updated:
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा मनाने का निर्णय, 25 जनवरी को होगा विसर्जन : एसडीपीओ

पूजा में शराब व हुड़दंग पर सख्ती, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

विज्ञापन

साहिबगंज

सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता एसडीपीओ किशोर तिर्की ने की. इस दौरान नगर थाना एवं जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग, शांति समिति के सदस्य और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. एसडीपीओ किशोर तिर्की ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरस्वती पूजा मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं का पर्व है, जिसमें विद्या की देवी की आराधना की जाती है. ऐसे में पूजा के दौरान शांति, संयम और अनुशासन बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि पूजा समितियां 25 जनवरी तक अनिवार्य रूप से विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कर लें. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अहम निर्णय लिए गए. सीडीपीओ ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पूजा या विसर्जन के दौरान शराब सेवन, हुड़दंग या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसे मामलों में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी. नगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अमित गुप्ता ने भी सभी पूजा समितियों से नियमों का पालन करने की अपील की. बैठक में गोपाल चोखानी, उपेंद्र राय, जयप्रकाश सिंह, रामजी ठाकुर, विक्रम कुमार, अभिक्राम सिंह, प्रोफेसर कमल महावर, कपिल देव दास, मो कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव सहित कई शांति समिति सदस्य उपस्थित थे. वहीं जिरवाबाड़ी थाना में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी अजीत लकड़ा, मोहम्मद निजामुद्दीन, रामलाल मंडल समेत अन्य सदस्य मौजूद थे. मुफस्सिल थाना में भी शांति समिति की बैठक हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola