आज से तीन दिनों तक सभी पंचायतों में लगेगा विशेष कैंप

Updated:
विज्ञापन
आज से तीन दिनों तक सभी पंचायतों में लगेगा विशेष कैंप

जाति, आय, निवास सहित अन्य प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर सकेंगे ग्रामीण

विज्ञापन

बरहरवा. जिले के सभी पंचायतों भवनों में 15 से 17 मई तक विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा. इसका उद्देश्य समय पर जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र पंचायत स्तर पर ही निर्गत करना है. बरहरवा के भी सभी 25 पंचायत एवं नगर पंचायत में कैंप लगायी जायेगी. इसके लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है. इसमें मिर्जापुर के लिए ऋषितोष झा और जब्बार अली, बरारी के लिए श्याम चंद्र साव और रिजवाना खातून, रामनगर के लिए मसीह मुर्मू और पार्थ घोष, पथरिया के लिए जयंतो पासवान और रिजाउल शेख, कोटालपोखर के लिए राजेंद्र प्रसाद साहा और मदनेश्वर पांडे, बड़ा सोनाकर के लिए लखीराम टुडू और किशोर साह, हस्तीपाड़ा के लिए नसीब टुडू और मो मोजाम अकरम, आगलोई के लिए शेखर सुमन और नसीम अख्तर, मधुवापाड़ा के लिए उत्तम रूज और अब्दुल हकीम, कालू के लिए धनेश प्रसाद साहा और मोजीबुर रहमान, जामपुर के लिए चंदन मुर्मू और मो रबीबुल इस्लाम, बटाईल के लिए पतित पावन मंडल और रजनीश कुमार, आहुतग्राम के लिए अखिलेश कुमार और मो इमरान, पलासबोना के लिए अरुण साहा और मो हुमायूं, मयूरकोला के लिए आनंद राज और तारा शंकर साहा, महाराजपुर के लिए श्यामलाल मरांडी और असादुल हक, दरियापुर के लिए सिल्भयु टुडू और हसीबुर रहमान, विनोदपुर के लिए राजीव कुमार और वसीम अकरम, रिसौड़ के लिए सिराजुल हक और मो रसीउल आलम, बिंदुपाड़ा के लिए तन्मय दास और आलमगीर अंसारी, रूपसपुर के लिए लखन मुर्मू और सुशांत दास, बिशनपुर के लिए मो अनारुल हुसैन और शशि साहा, श्रीकुंड के लिए परिमल सरकार और मो शकील, हरिहरा के लिए बबलू मरांडी और बच्चन साहा, सातगाछी के लिए उमेश मंडल और जमीरुल इस्लाम तथा बरहरवा नगर पंचायत के लिए जितेंद्र टुडू और हेमन्त सिंह को प्रतिनियुक्त कर्मी और वीएलई/सीएससी संचालक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. इसके अलावा राजमहल एसडीओ सदानंद महतो को वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रतिनियुक्ति कर्मियों को प्रत्येक दिन पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 5 बजे तक पंचायत सचिवालय में उपस्थित रहने एवं सभी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हुए झारसेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन इंट्री करने और आवेदकों को एकनॉलेजमेंट पावती रसीद अनिवार्य रूप से देने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा बीडीओ एवं सीओ को प्रत्येक दिन न्यूनतम तीन अलग-अलग कैंपों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola