विसर्जन जुलूस में नहीं बजेगा डीजे, 5 फरवरी तक हर हाल में करें प्रतिमा का विसर्जन

सरस्वती पूजा के मद्देनजर नगर थाना परिसर में पुलिस अफसरों संग एसडीपीओ ने की बैठक, कहा
साहिबगंज. सरस्वती पूजा के मद्देनजर शहर में पर्व मनाने एवं शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमा विसर्जन का लेकर बुधवार की संध्या नगर थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई. जहां सदर सीओ बासुकीनाथ टुडू मुख्य रूप से मौजूद थे. एसडीपीओ किशोर तिर्की ने कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से पाबंद रहेगा. हल्के साउंड में छोटे साउंड बॉक्स बजाये जायेंगे. जुलूस के दौरान अश्लील गाना बजाने वाले, हुड़दंग करने एवं शराब के नशे में धुत्त होकर जुलूस में शामिल होने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि जो लोग भी पूजा पंडाल छोटे या बड़े बना रहे हैं. इसकी सूचना थाना में अवश्य दें. विसर्जन का अंतिम दिन 5 फरवरी है. 5 फरवरी तक प्रतिभाओं का विसर्जन संध्या 6:00 बजे तक कर देना अनिवार्य है. मौके पर एसआइ गौरव भगत, एसआई प्रवीण प्रभाकर, एसआइ सन्नी डेविड बारा, संतोष सिंह, गणेश तिवारी, अनवर अली, राजीव चौधरी, कमल महावर, जयप्रकाश सिन्हा, रमजान अली, कालिदास पाठक, बंसी यादव, कलीमुद्दीन, पुटूस ओझा, मोहम्मद कासिम मुन्ना, कपिल दास, रामजी ठाकुर सहित कई लोगों मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










