आधार अपडेट, बायोमीट्रिक त्रुटि का जल्द करें समाधान : डीसी

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में आधार परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

साहिबगंज. डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में आधार परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीसी ने कहा कि आम जनता की सुविधाओं से जुड़ी आधार सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं की जाएगी. उन्होंने विशेष रूप से उन बातों का जिक्र किया जिनमें आधार अपडेट, नाम सुधार, बायोमीट्रिक त्रुटि तथा विलंब से आधार जारी होने की बात सामने आयी है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें. पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में आठ प्रखंडों में आधार केंद्र संचालित है. बैठक में जिले में संचालित आधार केन्द्रों की भी समीक्षा की गयी. डीसी ने कहा कि सभी केन्द्रों पर आधार पंजीकरण और अद्यतन कार्य मानकों के अनुरूप होना चाहिए. इस मौके पर अपर समाहर्ता गौतम भगत, सहायक प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय रांची हरवीर सिंह, यूआईडी के परियोजना पदाधिकारी संदीप कुमार तथा अग्रणी बैंक प्रबंधक सुधीर कुमार उपस्थित थे. सभी अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर से आधार से जुड़ी गतिविधियों की प्रगति से उपायुक्त को अवगत कराया. बैठक के उपरांत सहायक प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय रांची, हरवीर सिंह द्वारा पोस्ट ऑफिस, सीएससी एएसके सेंटर आधार सेंटर का निरीक्षण कर जायजा लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola