ePaper

अनुशासन, प्रेम, त्याग व कर्तव्यनिष्ठा की सीख देती है रामकथा : सुभाष शास्त्री

Updated at : 19 Jan 2026 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
अनुशासन, प्रेम, त्याग व कर्तव्यनिष्ठा की सीख देती है रामकथा : सुभाष शास्त्री

बरहरवा नगर पंचायत के बरहरवा ब्लॉक के पास कुशवाहा टोला में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान का समापन

विज्ञापन

बरहरवा

नगर पंचायत क्षेत्र के बरहरवा ब्लॉक के पास कुशवाहा टोला में 10 जनवरी से चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का समापन सोमवार को बनारस से आये पुरोहित ओमकार पांडे की वैदिक मंत्रोच्चार की ध्वनि के बीच दर्जनों श्रद्धालुओं द्वारा हवनकुंड में आहूति देकर व विशाल भंडारे के साथ किया गया. कथा के दौरान नौ दिनों तक नगर पंचायत पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथावाचक सुभाष शास्त्री महाराज से श्रीराम की कथा का श्रवण व स्थानीय बाल्य कलाकारों द्वारा रामलीला का नाट्य रूप में प्रदर्शन किया गया. उन्होंने कहा कि राम कथा अनुशासन, प्रेम, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का हमें सीख देता है. रामकथा से पता चलता है कि बुराई कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, अंत में जीत सच्चाई की ही होती है. साथ ही उन्होंने सभी हिन्दू धर्मावलंबियों से एकजुट होकर समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण की बात कही. उन्होंने युवा पीढ़ी से अपने माता-पिता, बड़े-बुजुर्गों व गुरुजनों का सम्मान करने, मांस-मदिरा और बुराइयों का त्याग करने, पूजा-पाठ व भक्ति से जुड़े कार्यों के लिए समय निकालने आदि की बात कही. वहीं, रविवार को कथा की अंतिम रात्रि कथा का श्रवण करने पतना बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी कथा स्थल पर पहुंचे. जिनका स्वागत कमेटी के सदस्यों द्वारा किया गया. इधर, सोमवार को विशाल भंडारे के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के लिये पहुंचे. मौके पर धीरेन्द्र महतो, देवाशीष कुशवाहा, सुदेश महतो, बांके बिहारी महतो, सुमन महतो, आशीष कुमार, सुधीर महतो, बालेश्वर कुशवाहा, अमरनाथ महतो, श्याम कुमार, पप्पू कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola