अवैध संबंध में पकड़ाये महिला-पुरुष को ग्रामीणों जूता-चप्पल व बोतल की माला पहना कर घुमाया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2024 11:36 PM
वीडियाे वायरल, एसपी के निर्देश पर प्राथमिक दर्ज
मंडरो. मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र की खैरवा पंचायत के खैरवा गांव में विवाहित महिला व पुरुष के अवैध संबंध से गुस्साये ग्रामीणों ने जूता चप्पल व बोतल की माला पहना कर ढोल नगाड़े के साथ पूरे गांव घुमाया. इस दौरान दर्जनों लोगों की भीड़ चल रही थी. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया. इधर, खैरवा गांव के ग्राम प्रधान अनिल सोरेन ने बताया कि महिला चार बच्चे की मां है. ग्रामीणों ने घुमाया. तब मामला संज्ञान में आने के बाद ग्राम प्रधान की मौजूदगी में आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार दोनों प्रेमी जोड़ा को पंचायती करते हुए जुर्माना लगाकर छोड़ा गया. इधर, एसपी अमित कुमार ने साहिबगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव ने वीडियो में दिख रही जगह की पुष्टि की. खैरवा गांव के चौकीदार मझवा मड़ैया के बयान पर मिर्जाचौकी थाने कांड संख्या 62/24 दर्ज कर 15 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है. थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव ने बताया कि जो भी व्यक्ति कानून को हाथ में लिया है, उसकी पहचान की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










