ePaper

आसनसोल में काम के दौरान थोपग्राम के दो युवकों की मौत से गांव का माहौल गमगीन

Updated at : 22 Jan 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल में काम के दौरान थोपग्राम के दो युवकों की मौत से गांव का माहौल गमगीन

आठ माह पहले हुई थी रज्जाक की शादी, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल

विज्ञापन

बरहरवा. थाना क्षेत्र अंतर्गत थोपग्राम में दो परिवारों के सदस्यों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिवार के पालन-पोषण हेतु मजदूरी करने पश्चिम बंगाल के आसनसोल गये दो युवकों का काम के दौरान मौत हो जाने से परिवार के लोग काफी दुःखी है. थोपग्राम के रज्जाक शेख (23) अपने पिता सैफुद्दीन शेख व अपने भाई के साथ तथा पास के ही मुहल्ले के रोहित शेख (19) पिता रामूल शेख काम करने आसनसोल गया था. बीते मंगलवार को आसनसोल के सालानपुर थाना क्षेत्र के डालमिया इलाके में जल जीवन मिशन के तहत पीएचइडी का पाइपलाइन बिछाने के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से दोनों की मौत हो गयी. घटना में मृतक रज्जाक शेख के छोटे भाई के भी घायल होने की बात सामने आयी है. परिवार के लोगों से मिली सूचना के आधार पर बुधवार की देर शाम तक शव थोपग्राम पहुंचा. इधर, घटना की सूचना मिलने के अगले दिन ही परिवार के सदस्यों ने बरहरवा प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर बीडीओ सन्नी कुमार दास को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिये आवेदन भी सौंपा है. इसके साथ ही निरीक्षण के क्रम में पहुंची विधायक निसात आलम ने बरहरवा बीडीओ सन्नी कुमार दास को जल्द परिवार के सदस्यों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बीडीओ सन्नी कुमार दास ने बताया कि जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद जल्द उन्हें सरकारी सहायता उपलब्ध करायी जायेगी. आठ माह पहले ही हुई थी रज्जाक की शादी थोपग्राम के सैफुद्दीन शेख के 23 वर्षीय बेटे रज्जाक शेख की शादी आठ माह पहले राजमहल के कोयला बाजार निवासी नसीर शेख की पुत्री सेरातन बीबी के साथ हुई थी. वह 20 दिन पहले ही घर से आसनसोल काम करने के लिये गया था. बीते मंगलवार की रात्रि उसकी मां मिनारा बीबी ने मोबाइल से उसका हाल समाचार भी जाना था. और, उसके अगले ही दिन रज्जाक शेख के मृत्यु की सूचना मिली. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मृतक रज्जाक की पत्नी व माता सहित अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. सैफुद्दीन शेख अपने दो बेटों के साथ आसनसोल में मजदूरी कर रहे थे. इधर, थोपग्राम के ही रोहित शेख (19) पिता रामूल शेख की भी उसी घटना में मृत्यु हो गयी. मृतक रोहित शेख के पिता रामूल बेंगलुरु में मजदूरी का काम करते हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद वे झारखंड लौट रहे हैं. मृतक रोहित शेख की मां एली बीबी व उसके भाई व दो बहनों सहित अन्य का रो रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों ही घरों में आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सभी परिवार को ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola