बरहेट : भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मंडल मुर्मू ने किया जनसंपर्क

कहा : भाजपा ही सिर्फ आदिवासियों का विकास कर सकती है
बरहेट. वीर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज सह भाजपा के युवा नेता मंडल मुर्मू ने मंगलवार को बरहेट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गमालियल हेंब्रम के पक्ष में प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया. मंडल मंडल मुर्मू ने बताया कि साहिबगंज व पाकुड़ जिले में बांग्लादेशी घुसपैठिये यहां के आदिवासियों के हक मार रहे हैं. पिछले 10 वर्षों में बरहेट में भी जनसंख्या में काफी वृद्धि हुई है, जिससे आदिवासियों की संख्या घट रही है. इसीलिए राज्य में भाजपा का सरकार लाना होगा, तभी यहां के आदिवासियों का भला होगा. मंडल ने कहा कि भाजपा ही सिर्फ आदिवासियों का विकास कर सकती है. शेष सभी पार्टियां आदिवासियों को ठगने का काम करती है. मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










