विपक्षी दल महिलाओं को अधिकार दिलाने नहीं चाहते : पूर्व विधायक

साहिबगंज (फाइल फोटो)
उन्होंने कहा कि जैसे ही इस अधिनियम के लागू होने की चर्चा तेज हुई, विपक्ष में बेचैनी बढ़ गयी, क्योंकि वे महिलाओं को उनका अधिकार देना नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.
प्रेस वार्ता में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी उठाये सवाल प्रतिनिधि, पाकुड़ पाकुड़ में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सारठ विधानसभा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जैसे ही इस अधिनियम के लागू होने की चर्चा तेज हुई, विपक्ष में बेचैनी बढ़ गयी, क्योंकि वे महिलाओं को उनका अधिकार देना नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि यह अधिनियम 19 सितंबर 2023 को संसद के विशेष सत्र में लोकसभा में पेश किया गया था, जिसमें लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हैं. समय आने पर इसका जवाब देंगी. कहा कि राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित है. अधिकारियों का बार-बार तबादला किया जा रहा है, उन्होंने भ्रष्टाचार बढ़ने और विकास कार्यों के प्रभावित होने का आरोप लगाया. स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उन्होंने मंत्री इरफान अंसारी पर भी सवाल उठाये और एंबुलेंस सेवा में अनियमितताओं की बात कही. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को महिला विरोधी बताते हुए जनता से जवाब देने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




