ePaper

विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 20 Apr 2024 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा

विज्ञापन

राजमहल. बीते 25 मार्च को तालझारी में विवाहिता से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने शनिवार सुबह राजमहल महिला थाना कांड संख्या 1/2024 के अभियुक्त गुड्डू कुमार, भोला चौधरी, सडला चौधरी व अजय कुमार चौधरी उर्फ छोटू चौधरी सभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मकई टोला निवासी को राजमहल रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. मामले की जानकारी एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर दी. मालूम हो कि तालझारी थाना क्षेत्र की एक 41 वर्षीय विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर राजमहल महिला थाना में पीड़िता के बयान पर प्राथमिक की दर्ज की गयी थी. पीड़िता ने महिला थाना प्रभारी को दिये आवेदन में बताया थी कि वह अपनी गोतनी के साथ फसल की रखवाली करने के लिए महेशपुर दियारा स्थित बासा में सोई हुई थी. साहिबगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर दियारा के मकैयाटोला निवासी भोला चौधरी, गुड्डू चौधरी, सडला चौधरी व छोटू चौधरी वहां पहुंचे. दो लोगों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी. वहीं, बासा में बंधे बकरी भी जाने के क्रम में चुरा लिया. पीड़िता के बयान पर महिला थाना प्रभारी के माध्यम से महिला थाना कांड संख्या 01/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. महिला थाना प्रभारी सह अनुसंधानकर्ता पूजा कुमारी ने पीड़िता का बयान न्यायालय में कलमबद्ध भी कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola