सूअर पालन कर लोगों को मिलेगा रोजगार : बर्नार्ड मरांडी

Updated:
विज्ञापन
सूअर पालन कर लोगों को मिलेगा रोजगार : बर्नार्ड मरांडी

पशुधन विकास योजना के तहत सूअर वितरण किया गया.

विज्ञापन

बरहेट. प्रखंड पशुपालन कार्यालय परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सूअर वितरण किया गया. कार्यक्रम प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी, सचिव मुजीबुर रहमान के हाथों से सूअर वितरण किया गया. प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से सूअर पालन कर लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है. साथ ही साथ आमदनी भी हो रही है. राज्य में गरीबों की सरकार है. वहीं फुलमुनि देवी, मोनिका सोरेन, सुनीता मुर्मू, योनमुनि हेमराम, मंजू देवी, सोकरो टुडू, नोहे मुर्मू, संजली हेमराम के अलावा अन्य लाभुकों को सुअर वितरण किया गया. मौके पर प्रखंड पशुपालन अधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार, उपाध्यक्ष लखीराम हेमराम, कोषाध्यक्ष गुंजन सिंघानिया, समदा सोरेन, कौसर अंसारी के अलावा अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola