तालझारी में भीषण गर्मी में प्याऊ व्यवस्था बदहाल

Updated:
विज्ञापन
तालझारी में भीषण गर्मी में प्याऊ व्यवस्था बदहाल

लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा

विज्ञापन

तालझारी. प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का असर आम जनजीवन पर साफ दिख रहा है. राज्य सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, लेकिन तालझारी प्रखंड मुख्यालय में स्थिति इसके विपरीत नजर आई. बुधवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे लोगों ने देखा कि परिसर में लगाए गए प्याऊ के घड़े में पानी नहीं था. वहीं ठंडा पानी उपलब्ध कराने वाला नल भी खराब पड़ा था, जिससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा. प्रभारी बीडीओ निशा कुमारी ने बताया कि जल्द पानी की व्यवस्था कराई जाएगी. प्रखंड परिसर से सटे बीआरसी भवन में भी अब तक प्याऊ की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पेयजल के लिए जार रखा गया था, लेकिन उसमें भी पानी लगभग समाप्त हो चुका था. लोगों का कहना है कि गर्मी में जार के बजाय मिट्टी के घड़े में पानी रखना अधिक उपयोगी होगा. वहीं तालझारी रेलवे स्टेशन पर भी प्याऊ की व्यवस्था नहीं है. यात्रियों को ठंडा पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है. स्टेशन पर टंकी से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन तेज गर्मी के कारण पानी गर्म हो जाता है, जिससे यात्री उसे पीने से बचते हैं. रेलवे कर्मियों के अनुसार मौसम में लगातार बदलाव के कारण फिलहाल प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई है.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola