धीरे-धीरे घट रहा है गुमानी नदी का जलस्तर

Updated:
विज्ञापन
धीरे-धीरे घट रहा है गुमानी नदी का जलस्तर

लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन

बरहरवा. गुमानी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घुसा पानी शुक्रवार से धीरे-धीरे घटना शुरू हो गया है. जलस्तर कम होते ही लोगों ने राहत की सांस ली है. बरहरवा एवं पतना प्रखंड के विभिन्न गांवों में गुमानी नदी का पानी घुस जाने से पिछले दो दिनों में काफी नुकसान हुआ है. अब जल स्तर घटने के बाद गांव की सड़कों पर आवागमन भी शुरू होने लगा है. वहीं, पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ पर भीमपाड़ा के पास जो पानी सड़क पर आ गयी थी, वह भी पानी नीचे उतर गयी है. नदी का पानी उतर जाने के बाद पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ पर भी आवागमन बहाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola