सदर अस्पताल में यक्ष्मा मरीजों के लिए निशुल्क डिजिटल एक्स-रे की सुविधा बंद

Updated at : 09 Apr 2024 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में यक्ष्मा मरीजों के लिए निशुल्क डिजिटल एक्स-रे की सुविधा बंद

पीपीइ मोड पर संचालित महिपाल एक्स-रे में 195 रुपये लगाकर मरीज करा रहे हैं एक्स-रे

विज्ञापन

साहिबगंज सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. कभी ओपीडी में चिकित्सक की कमी तो कभी विलंब से पहुंचने के साथ ही कई दवा काउंटर पर उपलब्ध नहीं रहने के मामले सामने आते रहते हैं. अब साहिबगंज सदर अस्पताल में यक्ष्मा मरीजों के लिए वेयर हाउस में निशुल्क होने वाले डिजिटल एक्स-रे की सुविधा एक माह से बंद है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निशुल्क होने वाले डिजिटल एक्स-रे का फिल्म पिछले एक माह से उपलब्ध नहीं है. इसके कारण यक्ष्मा मरीजों को मजबूरी में सदर अस्पताल में पीपीइ मोड पर संचालित महिपाल एक्स-रे में 195 रुपये लगाकर एक्स-रे कराना पड़ रहा है. ऐसे में आदिम जनजाति, आदिवासी, गरीब व असहाय यक्ष्मा मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

प्रतिदिन होता है 5-6 यक्ष्मा मरीजों का एक्स-रे

सदर अस्पताल में यक्ष्मा मरीजों की जांच व इलाज की सुविधा उपलब्ध है. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचने वाले संभावित यक्ष्मा मरीज, नया यक्ष्मा मरीज व यक्ष्मा का इलाज पूर्ण हो जाने वाले मरीजों का डिजिटल एक्स-रे कराया जाता है. प्रतिदिन 5-6 यक्ष्मा मरीजों का एक्स-रे होता है, जो निःशुल्क होता है. लेकिन निःशुल्क एक्स-रे सेवा बंद रहने के कारण यक्ष्मा मरीजों को पैसा लगाकर अपना डिजिटल एक्स-रे कराना पड़ रहा है.

क्या कहते हैं सिविल सर्जन

सदर अस्पताल में यक्ष्मा मरीजों के लिए निःशुल्क होने वाले एक्स-रे की सुविधा की जानकारी मिली है. स्टेट की हुई मीटिंग में फंड उपलब्ध कराने की बात कही गयी है. एक सप्ताह में फंड उपलब्ध होते ही यक्ष्मा मरीजों के लिए निःशुल्क होने वाले एक्स-रे की सेवा प्रारंभ कर दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola