दो ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में दो चालक घायल

साहिबगंज (फाइल फोटो)
परवीन बरहर को साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया
बरहेट. बरहेट-बोरियो मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हार टोला के पास शुक्रवार की देर शाम को दो ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. साथ ही दोनों ऑटो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये हैं. इसके अलावे ऑटो में सवार कुछ सवारियों को भी हल्की-फुल्की चोटें आयी है. बरहेट के गिल्हा निवासी ऑटो चालक सल्खो मरांडी (35) बरहेट से गिल्हा की ओर जा रहा था. वहीं, दूसरी ओर से गोड्डा जिले के महागामा निवासी परवीन बरहर अपनी ऑटो लेकर परिवार के साथ महगामा से पतना ससुराल जा रहा था. दोनों की रफ्तार काफी तेज थी. इस दौरान संतुलन बिगड़ने से आमने-सामने की टक्कर हो गयी. घटना के बाद लोगों की सहायता से दोनों चालकों को सीएचसी बरहेट ले जाया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हये परवीन बरहर को साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेम्ब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, सचिव मुजीबुल रहमान, जिला संगठन सचिव छवि हेम्ब्रम, समदा सोरेन आदि ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




