बीएलए फॉर्म जमा करें पंचायत अध्यक्ष व सचिव : प्रखंड अध्यक्ष
Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 20 Jan 2026 5:38 PM
इसमें कार्यकर्ताओं को चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर जानकारी दी गयी.
प्रतिनिधि, बरहेट प्रखंड क्षेत्र के बरहेट बाजार स्थित झामुमो कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी की अध्यक्षता में बैठक की गयी. इसमें कार्यकर्ताओं को चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर जानकारी दी गयी. प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि अगले माह में एसआइआर शुरू होना है. इसीलिए, झामुमो के सभी पंचायत अध्यक्ष एवं सचिव बीएलए फॉर्म भरकर प्रखंड कार्यालय में जमा करें. उन्होंने एसआइआर के अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की. दो फरवरी को दुमका में होनेवाले पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर विमर्श किया. इसके अलावा पार्टी कार्यालय में गणतंत्र दिवस मनाने की जानकारी दी गयी. मौके पर जिप सदस्य जेठा मुर्मू, जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम, झायुमो जिला उपाध्यक्ष देव सोरेन उर्फ बल्लू, मो अली, प्रखंड उपाध्यक्ष लखीराम हेंब्रम, सुनीराम हांसदा, मो एजाज, समदा सोरेन, सुनील हांसदा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










