पश्चिमी सभ्यता का अनुकरण बंद करें : रंजना देवी

Updated:
विज्ञापन
पश्चिमी सभ्यता का अनुकरण बंद करें : रंजना देवी

सब्जी मंडी स्थित बाबूलाल नंदलाल बोहरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरहरवा में सप्तशक्ति संगम का आयोजन

विज्ञापन

बरहरवा

नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी स्थित बाबूलाल नंदलाल बोहरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरहरवा में शनिवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के बैनर तले सप्तशक्ति संगम का आयोजन अंजू कुमारी की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विषय कुटुंब प्रबोधन पर प्रांतीय संयोजिका रंजना देवी ने श्रीमद्भागवत गीता के 10वें अध्याय में वर्णित श्लोकों के माध्यम से नारियों की शक्तियों का वर्णन किया तथा कहा कि भारत वैदिक युग से ही विश्व गुरु रहा है. उस समय की महिलाएं शिक्षित एवं धर्म परायण थीं. आज हमारा समाज पश्चिमी सभ्यता का अनुकरण कर रहा है. इससे हमें बचना चाहिये और इसका त्याग करना चाहिये. अपने घर परिवार को एकजुट रखते हुये राष्ट्र निर्माण में अपना अतुलनीय योगदान देना चाहिये. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय संयोजिका रंजना देवी, साहिबगंज विभाग संयोजिका हेमा देवी एवं राजमहल विभाग संयोजिका श्वेता रानी मौजूद रहीं. इस दौरान बरहरवा नगर व प्रखंड क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुयीं. जिनका स्वागत तिलक लगाकर व बरसाने की टोपी (पगड़ी) पहना कर किया गया. वहीं, कार्यक्रम की शुरुआत ऊं, सरस्वती माता एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया. वहीं, कार्यक्रम का संचालन सोनी देवी ने किया तथा कार्यक्रम को अन्य महिलाओं ने भी संबोधित किया. मौके पर ललिता पासवान, पुतुल रश्मि, बबीता कुमारी, खुशबू देवी, मंजू देवी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola