ईसाई समुदाय ने प्रभु यीशु का आभार जताते हुए की सुख-शांति की कामना

Updated:
विज्ञापन
ईसाई समुदाय ने प्रभु यीशु का आभार जताते हुए की सुख-शांति की कामना

नववर्ष पर मरियम चर्च मुंडली में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

विज्ञापन

तीनपहाड़

नववर्ष के आगमन के अवसर पर गुरुवार को मरियम चर्च मुंडली में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस प्रार्थना सभा में हाथीघड़, कल्याणचक, अयोध्या, वृंदावन के सखापाड़, सगड़भंगा, जमालपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए. प्रार्थना सभा के दौरान फादर साइलेन मिंज ने नववर्ष का स्वागत किया तथा बीते वर्ष के लिए प्रभु यीशु मसीह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, लोग अच्छे कर्म करें, प्रभु की आराधना करें और प्रभु का आशीर्वाद सभी पर बना रहे. इसके पश्चात बाइबल का पाठ किया गया, सामूहिक प्रार्थना हुई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच परम प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गयीं और लोगों ने आपस में मिलकर एक-दूसरे को नए वर्ष की बधाई दी. इस अवसर पर फादर मारियानुस लकड़ा, फादर सुमित कुल्लू सहित अन्य गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola