नहीं रुचि ले रहे हैं पशु सप्लायर

Updated at : 09 Mar 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं रुचि ले रहे हैं पशु सप्लायर

13 में से मात्र दो ही पशु लेकर पहुंचे साहिबगंज

विज्ञापन

साहिबगंज. राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार युवक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75 से 90% तक अनुदान पर दुधारू गाय-भैंस देने की योजना है. साहिबगंज जिला में भी गव्य विभाग द्वारा करीब 600 लाभुकों को दुधारू पशु उपलब्ध कराने के लिए पशु मेला आयोजित किया गया था. 14 दिसंबर से एक सप्ताह तक चलने की बात सामने आयी थी, परंतु लंबे समय तक पशु लेकर सप्लायर का साहिबगंज पशु मेला में नहीं पहुंचाने से लाभुकों के सामने मुश्किल खड़ी हो गयी थी. दो महीने बाद दो पशु सप्लायर साहिबगंज मुख्यालय के कृषि विभाग परिसर में लगे पशु विक्रय केंद्र में पशु लेकर पहुंचे हैं, जिसमें एक देवघर का पशु सप्लायर है तो दूसरा गिरिडीह से आया है. लेकिन अभी तक स्थानीय पशु सप्लायर एक भी पशु लेकर नहीं पहुंचा है. बताया जाता है कि पहले भी इस तरह की समस्याएं उत्पन्न हुई है, जिस कारण से लाभुकों की संख्या बढ़ी है और लाभुक को समय पर पशु नहीं मिल पाया है. वहीं दूसरे चरण में सप्लाई वालों की संख्या अब 13 हो गयी है यानी 13 सप्लायरों को विभाग द्वारा पत्र लिखकर मेला लगाने का आग्रह किया गया है. उन्हें एक माह का समय दिया है. विभाग के अनुसार पहले पत्रांक 1236 दिनांक 9 दिसंबर 2024 के आलोक में तत्काल प्रभाव से जिला गव्य विकास पदाधिकारी का पत्रांक 909/11 दिसंबर 2024 द्वारा पशु शिविर लगाने की बात कही गयी थी. लेकिन नहीं लगने के आलोक में दिनांक 30 दिसंबर 2024 को राज्य मुख्यालय के वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्राप्त निर्देश के आलोक में 13 पशु सप्लायरों को पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष 2020-2021 से 2024-25 के लाभुकों को पशु उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 50-50 दुधारू गाय वितरण करना सुनिश्चित करेंगे. इधर, इस संबंध में जिला गव्य पदाधिकारी संतलाल प्रसाद ने बताया कि पहले एक सप्ताह का समय दिया गया था. अब पुनः एक माह का समय दिया गया है. इस बीच सप्लायर को दुधारू पशु लाना है. लाने के बाद लाभुकों द्वारा पशु की जांच कर खरीदा जाएगा. लेकिन दो महीना से ज्यादा बीत गया है. इधर, लाभुक को जानकारी मिली कि दो पशु सप्लायर पशु लेकर आया है, तो कई लाभुक पशु देखकर चले गए हैं. मौके पर मौजूद पशु सप्लायर अनिल यादव, जो गिरिडीह से आए हैं, ने बताया कि ठंड काफी बढ़ी हुई थी. इसी कारणवश अधिक पशु लाने में दिक्कत हुई है. ठंड कम हुई है तो पशुओं की संख्या बढ़ी है. कहते हैं जिला गव्य विकास पदाधिकारी : दो पशु सप्लायर गिरिडीह और देवघर से आया है. पशु विक्रय केंद्र में करीब 40 पशु हैं, जो बेहतर नस्ल के हैं. और भी सप्लायर आने की उम्मीद है. – संतलाल प्रसाद, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, साहिबगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola