सिविल सर्जन ने डायरिया प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण, मरीजों की मॉनिटरिंग करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
सिविल सर्जन ने डायरिया प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण, मरीजों की मॉनिटरिंग करने का निर्देश

मरीजों की जानकारी लेकर हाल-चाल जाना

विज्ञापन

बरहेट. सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने बीते मंगलवार की रात डायरिया प्रभावित गांव गिल्हा एवं कुसमा में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली. वे पहले गिल्हा गांव पहुंचे, जहां डायरिया से आक्रांत सबसे अधिक मरीज मिले, यहां बरहेट सीएचसी की टीम ने कैंप लगाकर सभी मरीजों की जांच की तथा आवश्यक दवाइयां एवं परामर्श दिया. इसके अलावे उन्होंने अन्य डायरिया आक्रांत गांवों में भी कैंप लगाने का निर्देश एमओआइसी को दिया. वहीं, इसके पूर्व सीएस ने बरहेट सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. जहां भर्ती डायरिया मरीजों की जानकारी लेकर हाल-चाल जाना. साथ ही चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने और प्रत्येक मरीज की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. वहीं, सीएस ने कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) एवं इमरजेंसी वार्ड की स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लिया. साथ ही पर्व पर मेले और भीड़-भाड़ के स्थानों पर खानपान से इस तरह की बीमारियों के फैलने की भी संभावना अधिक रहती है, इसीलिए सभी को सतर्क रहना आवश्यक है. मौके पर जिला डाटा प्रबंधक तौसीफ अहमद, मुशाहिद अख्तर, महामारी विशेषज्ञ प्रत्यूष, एएनएम, एमपीडब्ल्यू सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola