झारखंड की पहचान कोई कमजोर नहीं कर सकता : पंकज मिश्रा

Updated:
विज्ञापन
झारखंड की पहचान कोई कमजोर नहीं कर सकता : पंकज मिश्रा

उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान, संस्कृति और स्वाभिमान को कोई भी शक्ति कमजोर नहीं कर सकती.

विज्ञापन

साहिबगंज. दुमका में झारखंड दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि समाज को बांटने वाली ताकतें लगातार सक्रिय हैं, लेकिन आदिवासी और मूलवासी कंधे से कंधा मिलाकर गुरुजी के सपनों को साकार करेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान, संस्कृति और स्वाभिमान को कोई भी शक्ति कमजोर नहीं कर सकती. गुरुजी हमारे आदर्श और मार्गदर्शक थे और वे सदैव हमारे विचारों में जीवित रहेंगे. सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूत करना ही गुरुजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. पंकज मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी गयी हैं, जो गांव-गांव और घर-घर तक पहुंची हैं. विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य सरकार ने किया है. उन्होंने कहा कि 47 वर्ष पूर्व झारखंड स्थापना दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी. यही स्थापना दिवस की देन है कि आज हम सभी एक सूत्र में बंधे हुए हैं. गुरुजी ने झारखंड दिया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उसे संवारने का कार्य कर रहे हैं.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola