शाम साढ़े चार तक ओपीडी में एक भी डॉक्टर नहीं, मरीजों का हंगामा

Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 20 May 2025 7:05 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

शाम साढ़े चार तक ओपीडी में एक भी डॉक्टर नहीं, मरीजों का हंगामा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहिबगंज. मंगलवार की शाम सदर अस्पताल की ओपीडी में तय समय (शाम 4:00 बजे) के बाद भी एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था. साढ़े चार बजे तक ओपीडी पूरी तरह चालू थी, लेकिन डॉक्टरों की अनुपस्थिति से मरीजों में आक्रोश फैल गया. लंबे समय से कतार में खड़े मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया. मरीजों का आरोप था कि डॉक्टर समय पर नहीं आते हैं. एक मरीज ने बताया, आधे घंटे से लाइन में लगे हैं, लेकिन अभी तक डॉक्टर साहब का कोई अता-पता नहीं है. मैनेजर को फोन भी किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. शाम की ओपीडी का समय 4:00 बजे से 6:00 बजे तक निर्धारित है, लेकिन 4:24 बजे तक एक भी चिकित्सक ओपीडी में नहीं पहुंचे थे. इस लापरवाही के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इलाज के लिए पहुंची मरीज मोनी कुमारी, रिंकी देवी, सविता देवी, विशाल कुमार समेत अन्य मरीजों ने आरोप लगाया कि यहां नियमित रूप से डॉक्टर देर से आते हैं. सुबह की ओपीडी में भी यही स्थिति रहती है. लगभग साढ़े चार बजे एक महिला डॉक्टर के पहुंचने के बाद मरीजों का इलाज शुरू हुआ, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. गंदगी से दमघोंटू माहौल सिर्फ डॉक्टरों की अनुपस्थिति ही नहीं, अस्पताल परिसर की गंदगी भी मरीजों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है. ओपीडी के पास स्थित शौचालय से इतनी दुर्गंध फैल रही थी कि मरीज और उनके परिजन नाक और मुंह ढंककर खड़े थे. एक मरीज ने बताया, दम घुट रहा है, अस्पताल के अंदर जाना भी मुश्किल हो गया है. साफ-सफाई की स्थिति इतनी बदतर है कि इससे न सिर्फ मरीज बल्कि अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर भी प्रभावित हो रहे हैं. क्या कहते हैं सिविल सर्जन यदि कोई चिकित्सक समय पर नहीं पहुंचा है, तो इसकी जांच कर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी. डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया, सीएस, देवघर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola