साहिबगंज जिले में सास की कुल्हाड़ी से हत्या, दामाद गिरफ्तार

साहिबगंज जिले में सास की कुल्हाड़ी से हत्या, दामाद गिरफ्तार
प्रतिनिधि, पतना:
साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के घटियारी गांव में 60 वर्षीय एक वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गयी. इस वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है. मंगलवार सुबह रांगा थाना पुलिस को सूचना मिली कि घटियारी गांव में एक महिला की हत्या कर दी गयी है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. मृतका की पहचान कपरा मरांडी (60) के रूप में हुई. पुलिस ने शव का पंचनामा कर छानबीन शुरू की और मृतका के पुत्र हेमलाल बेसरा सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की. तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मृतका के दामाद तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के सांवलापुर निवासी मेधराय मरांडी (35) को बाकुडी रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. पुलिस के अनुसार, वह रात में ही कुल्हाड़ी लेकर टेंपो से ससुराल पहुंचा और सास पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद कुल्हाड़ी को झाड़ियों में छिपाकर वह वापस अपने घर लौट गया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुल्हाड़ी बरामद कर ली है.सास ने फोन पर डांटा तो जान मारने की दी धमकी, फिर आधी रात पहुंचा आरोपीपुलिस के अनुसार, हत्या की वजह घरेलू विवाद और आपसी तनाव था. बताया जा रहा है कि सोमवार रात मेधराय ने अपनी पत्नी की पिटाई की थी. पत्नी ने यह बात अपनी मां कपरा मरांडी को बताई, जिन्होंने दामाद को फोन पर डांटा था. इसी बात से नाराज होकर मेधराय ने सास को जान से मारने की धमकी दी और उसी रात वारदात को अंजाम दे डाला. परिजनों के मुताबिक, मेधराय अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों को लेकर अक्सर शक करता था और मारपीट करता रहता था. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. समाचार लिखे जाने तक आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही थी.
—————————आधी रात को ऑटो रिजर्व कर बाकुड़ी से बरहरवा जाकर दिया घटना को अंजामपुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटे में किया उद्भेदन, दामाद गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




