भाजयुमो ने शहरी क्षेत्र में निकला मशाल जुलूस, बोले जिलाध्यक्ष : राज्य में बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर, सरकार हर मोर्चे पर फेल

Updated at : 22 Aug 2024 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
भाजयुमो ने शहरी क्षेत्र में निकला मशाल जुलूस, बोले जिलाध्यक्ष : राज्य में बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर,  सरकार हर मोर्चे पर फेल

रांची में मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए 23 अगस्त को मोरहाबादी मैदान पहुंचने का किया आह्वान

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंज रांची में मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए 23 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जुटेंगे. इससे पूर्व आक्रोश रैली साहिबगंज जिला मुख्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष धमेंद्र मंडल के नेतृत्व में नगर के बघवा कुआं स्थित शहीद चौक से निकलकर गांधी चौक, स्वामी विवेकानंद चौक होते हुए पटेल चौक तक निकाली गयी. मशाल जुलूस में शामिल युवा राज्य में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व नियुक्ति नहीं होने को लेकर हेमंत सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी. कहा कि हेमंत सरकार युवा विरोधी सरकार है. कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गरिमा साह, रामानंद साह, धमेंद्र कुमार, चंद्रभान शर्मा, प्रशांत शेखर,गौतम यादव, संतोष चौधरी, राजीव चौधरी,जयकांत वर्मा, प्रमोद झा, गौतम पंडित, संजय पटेल, शैला दयाल, मनोज पासवान, ज्योति शर्मा, चांदनी देवी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola