बंद घर में लाखों के आभूषणों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात, आरोपियों की तलाश तेज
विज्ञापन
साहिबगंज
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोतीचौकी खुठहरी निवासी राहुल ठाकुर के बंद घर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर घर में रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित राहुल ठाकुर ने मामले की सूचना जिरवाबाड़ी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाने में लगी है. इस संबंध में जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है. पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है. चोरी गये आभूषणों की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










