नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 22 Aug 2024 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

राधानगर पुलिस ने गुप्त सूचना पर इंग्लिश बाजार में की छापेमारी

विज्ञापन

उधवा. राधानगर पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने मामले का मुख्य आरोपित इंग्लिश बाजार निवासी शाहिद अनवर उर्फ मैक्सी को उधवा चौक के समीप से गिरफ्तार कर गुरुवार को साहिबगंज न्यायालय में प्रस्तुत किया. इसके बाद उसे जेल भेज दिया. यह जानकारी एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने राधानगर थाने में पत्रकार वार्ता में दी. बताया कि राधानगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि इंग्लिश गांव में एक नाबालिग लड़की आत्महत्या कर ली है. मृतका के मां के बयान पर राधानगर थाने में कांड संख्या 130/24 दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया गया था. एसपी की ओर से कांड के उद्भेदन एवं आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था. छापेमारी दल को सूचना मिली की मुख्य आरोपित शाहिद अनवर घर पर है. सूचना मिलते ही छापेमारी दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंग्लिश गांव में छापेमारी की गयी. आरोपित साहिद अनवर को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया है. अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी दल में एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, थाना प्रभारी नीतीश कुमार पांडे, एसआइ हसनैन अंसारी शामिल थे. वहीं मामले में 16 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, जिसमें अब भी 15 लोग फरार चल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola