रनिंग कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं

Updated at : 20 Feb 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
रनिंग कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं

लोको रनिंग स्टाफ व गार्ड काउंसिल के बैनर तले 36 घंटे का उपवास शुरू

विज्ञापन

साहिबगंज. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ व ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के तत्वावधान में लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर के द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार गुरुवार व शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से सामूहिक उपवास करते हुए गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है. गुरुवार को क्रू बूकिंग कार्यालय के समक्ष उपवास किया गया. नीतीश प्रभाकर ने बताया कि विगत दिनों में रेलवे बोर्ड के द्वारा रनिंग एवं गार्ड कर्मचारियों का माइलेज अलाउंस को अन्य भत्ता की तरह 25 परसेंट बढ़ाने से इनकार कर दिया गया. इसके विरोध में अखिल भारतीय रेलवे में सभी जगह सभी लोको पायलट व गार्ड कर्मचारियों के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सरकार यदि हमारी बात नहीं मानती है तो हम 36 घंटे का भूख हड़ताल करते हुए निर्बाध रूप से गाड़ियों का परिचालन करेंगे. कहा : रेलवे प्रशासन के द्वारा रनिंग कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. उनकी मांगों को दरकिनार किया जा रहा है. सभी कर्मचारियों ने केंद्रीय कार्यकारिणी की निर्णय के अनुसार भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है. अध्यक्षता शाखा सचिव कॉमरेड नीतीश प्रभाकर, गोपाल, अमरजीत, प्रभात प्रभाकर, दिवाकर, राजीव, रोहित, सचिन, संतोष ए डी रमन, गौतम, हितेश कुमार आदि मौजूद थे. क्या हैं प्रमुख मांगें 01जनवरी 2024 से रनिंग भत्ता दरों में 25% की वृद्धि की जाये तथा आरएसी 1981 के अनुसार रनिंग भत्ता दर में संशोधन किया जाये. लोको रनिंग स्टॉफ को इंसेंटिव केटेगरी घोषित करते हुए मेल एक्सप्रेस 06 घंटे, माल गाड़ी की ड्यूटी आठ घंटे किया जाये. रनिंग कर्मियों को 36 घंटे में मुख्यालय वापस बुलाया जाये. एनपीएस, यूपीएस को रद्द करके ओपीएस लागू किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola