ePaper

संताल परगना के भोगनाडीह में लोबिन हेम्ब्रम की अन्याय-यात्रा, झामुमो कार्यकर्ताओं से हुई नोंक-झोंक, हंगामा

Updated at : 08 Mar 2024 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
संताल परगना के भोगनाडीह में लोबिन हेम्ब्रम की अन्याय-यात्रा, झामुमो कार्यकर्ताओं से हुई नोंक-झोंक, हंगामा

साहिबगंज जिले के भोगनाडीह स्टेडियम में मांझी परगना बैसी के बैनर तले गुरुवार को आयोजित अन्याय यात्रा के बाद विधायक लोबिन हेंब्रम व झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच नोक-झोंक हो गई.

विज्ञापन

साहिबगंज जिले के भोगनाडीह स्टेडियम में मांझी परगना बैसी के बैनर तले गुरुवार को आयोजित अन्याय यात्रा के बाद विधायक लोबिन हेंब्रम व झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच नोक-झोंक हो गई. बताया जाता है कि बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम जब कार्यक्रम से लौट रहे थे तो झामुमो प्रखंड कार्यालय के समीप झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी रोक कर उनके साथ नोक-झोंक की. उनकी गाड़ी का झंडा उतार दिया.

विरोध जताते हुए झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक लोबिन हेंब्रम से कहा कि वह पार्टी से इस्तीफा दें. सरकार में रहकर सरकार के साथ गद्दारी कर रहे हैं. उनकी गाड़ी के पिछले शीशे भी तोड़ दिया. पुलिस प्रशासन के काफी प्रयास के बाद करीब 25 मिनट बाद विधायक लोबिन हेंब्रम की गाड़ी वहां से आगे बढ़ी.

झामुमो ने निकाली न्याय-यात्रा, भोगनाडीह तक पहुंचे

पार्टी की राह से अलग चलकर बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने अन्याय यात्रा की शुरुआत को लेकर झामुमो प्रखंड कमेटी बरहेट ने पुरजोर विरोध किया. झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से न्याय यात्रा निकाली गयी. इसके तहत कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली निकालकर भोगनाडीह पहुंचे, जहां लोबिन हेंब्रम की सभास्थल के बगल में ही प्रखंड कमेटी बरहेट के कार्यकर्ताओं ने लोबिन हेंब्रम मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिया.

Also Read : विधायक लोबिन हेंब्रम ने फिर बोला अपनी ही सरकार पर हमला, झारखंड बंद का भी किया समर्थन

इसकी जानकारी मिलते ही एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, बरहेट बीडीओ, सीओ भोगनाडीह पहुंचे. झामुमो कार्यकर्ताओं को समझा कर शांत कराया. वहीं, विवाद को बढ़ता देख एसडीओ द्वारा धारा 144 लागू कर दी गयी. इस दौरान मंच से लोबिन हेंब्रम ने कहा कि झारखंड के सभी लोगों के साथ अन्याय हो रहा है. जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम पर रोक लगा दी गयी है.

यह सरकार के इशारे में कार्य हो रहा है. अंत में सत्य की ही जीत होगी. इधर, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी ने कहा कि लोबिन पार्टी के खिलाफ कार्य कर रहे हैं. उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए.

राजमहल लोकसभा से सही उम्मीदवार का चयन नहीं, रास्ते अलग

झारखंड के आदिवासी, मूलवासी के साथ अन्याय हुआ है. यहां के युवाओं को छला गया है. ये बातें बोरियो लोबिन हेंब्रम ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के भोगनाडीह स्टेडियम में मांझी परगना बैसी के बैनर तले आयोजित अन्याय यात्रा में कही. लोबिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल थे. अन्याय यात्रा में साहिबगंज, दुमका व गोड्डा से आदिवासी समाज के लोग तथा समर्थक शामिल थे.

Also Read : VIDEO: चंपाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट से पहले झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कौन-कौन सी शर्तें रखीं?

कार्यक्रम में विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में सीएनटी-एसपीटी एक्ट, पी पेशा एक्ट 1996, स्थानीय नीति, नियोजन नीति अब तक नहीं बन पायी. यहां के युवा नौकरी से वंचित है. ग्रामसभा के माध्यम से पत्थर खदान पारित होने चाहिए. गलत तरीके से कानून का उपयोग हो रहा है. जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को समाप्त करने का दबाव बनाया जा रहा है.

लोबिन हेंब्रम झारखंडियों के लिए हमेशा सत्य के मार्ग में आवाज को बुलंद करता रहेगा. वहीं प्रेस वार्ता में कहा कि राजमहल लोकसभा के वर्तमान सांसद विजय हांसदा को टिकट मिलने से सीट झामुमो खो देगा. इसीलिए उन्होंने झामुमो के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी, नलीन सोरेन व बसंत सोरेन को चुनाव के बारे में जानकारी दी है. कहा कि यदि समय रहते इसका सही निर्णय नहीं हुआ तो आनेवाले दिनों में मैं अलग रास्ते में चलने को तैयार हूं.

उन्होंने खुद को झामुमो का सच्चा सिपाही और शिबू सोरेन का चेला बताया. कहा कि शिबू सोरेन हमारे गुरुजी हैं. उनसे संघर्ष की गाथा सीखा हूं. इसलिए जेएमएम सही उम्मीदवार का चयन करें. ताकि राजमहल लोकसभा सीट जेएमएम के खाते में रहे.

    विज्ञापन
    Mithilesh Jha

    लेखक के बारे में

    By Mithilesh Jha

    मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

    Prabhat Khabar App :

    देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

    Download from Google PlayDownload from App Store
    विज्ञापन
    Sponsored Linksby Taboola