ePaper

VIDEO: चंपाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट से पहले झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कौन-कौन सी शर्तें रखीं?

Updated at : 04 Feb 2024 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: चंपाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट से पहले झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कौन-कौन सी शर्तें रखीं?

झामुमो के वरिष्ठ नेता लोबिन हेम्ब्रम ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार के सामने जो शर्तें रखीं हैं, वह नई नहीं है. इसके पहले भी वह इसकी मांग करते रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने अपनी मांगों को दोहराया है.

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लिए सोमवार (5 जनवरी) का दिन बहुत बड़ा होने वाला है. इस दिन झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सदन में विश्वासमत हासिल करेंगे. चंपाई सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद हैदराबाद भेजे गए विधायक रविवार (4 फरवरी) की रात को रांची लौट रहे हैं. चंपाई सोरेन के लिए राहत की बात है कि झामुमो के वरिष्ठ विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने उनको समर्थन का ऐलान कर दिया है. लेकिन, चिंता की बात यह है कि लोबिन हेम्ब्रम ने सरकार के सामने कई शर्तें भी रख दीं हैं.

झामुमो के वरिष्ठ नेता लोबिन हेम्ब्रम ने रविवार को राजधानी रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार के सामने जो शर्तें रखीं हैं, वह नई नहीं है. इसके पहले भी वह इसकी मांग करते रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने अपनी मांगों को दोहराया है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह झारखंड की गठबंधन सरकार को अपना समर्थन देंगे. उन्होंने चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी दी. लेकिन, कहा कि उनकी कुछ शर्तें हैं. इसमें पेसा कानून लागू करना, झारखंड में शराबबंदी लागू करने समेत कई मांगें शामिल हैं. उन्होंने क्या-क्या कहा, प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के इस वीडियो में आप भी देखें…

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola