बरहरवा ::: बरहरवा प्लस टू उच्च विद्यालय के एसएमसी के अध्यक्ष बने दुर्गेश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jun 2024 4:47 PM

विज्ञापन

बरहरवा प्लस टू उच्च विद्यालय के एसएमसी के अध्यक्ष बने दुर्गेश

विज्ञापन

बरहरवा. नगर के प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से अभिभावक शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गेश कुमार महतो को एसएमसी का नया अध्यक्ष चुना गया. वहीं, उपाध्यक्ष के रूप में संगीता देवी चुनी गयी. इसके साथ ही सचिव के रूप में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिनव कुमार चुने गये. साथ ही सदस्य के रूप में मसूद आलम, छनमन मेहतर, कुसमा मरांडी, हरिवंश कुशवाहा, मृत्युंजय कुमार राय, कल्पना कुमारी, रूपा देवी, दिनेश भगत, नीतू देवी, प्रमिला कुमारी, भारती साहा, पुष्कर आनंद, प्रभात कुमार सिंह सहित अन्य चुने गए. चयन प्रक्रिया के पश्चात दुर्गेश कुमार महतो ने बताया कि विद्यालय हित में जो भी बेहतर होगा उसपर सही ढंग से काम किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola