Jharkhand Election 2024: बरहेट में भिड़े BJP-जेएमएम कार्यकर्ता, दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Nov 2024 12:12 AM

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024:बरहेट विधानसभा क्षेत्र के माधोपाडा गांव में जेएमएम और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के झड़प हो गई. दोनों पक्षों में धक्का मुक्की और मारपीट हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया. बता दें, बरहेट से जेएमएम के प्रत्याशी सीएम हेमंत सोरेन हैं. वहीं, बीजेपी ने यहां से गमालियल हेंब्रम को मैदान में उतारा है.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: बरहेट (साहिबगंज), विकास जायसवाल- बरहेट विधानसभा के कटहलबाड़ी पंचायत के माधोपाडा गांव में मंगलवार को बवाल हो गया. यहां बीजेपी और जेएमएम कार्यकर्ता में भिड़ंत हो गई. दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई हुई. हालांकि मामला ज्यादा बिगड़ता इससे पहले मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है.

जेएमएम कार्यकर्ताओं ने प्रचार से रोका- बीजेपी

वहीं घटना को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि हम लोग जनसंपर्क अभियान कर रहे थे. इसी दौरान जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने हमें प्रचार करने से रोका. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जेएमएम के लोग कहने लगे की वो उन्हें यहां प्रचार नहीं करने देंगे.

जेएमएम कार्यकर्ताओं ने लगाया पैसे बांटने का आरोप

वहीं, झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव में पैसा बांट रहे थे. जब हमने इसका विरोध किया तब वे लोग उल्टे हम लोगों से झगड़ा करने लगे. इसी दौरान वो हाथापाई पर उतारु हो गये.

पुलिस ने शांत कराया मामला

वहीं मारपीट की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंची. दोनों पक्षों का झगड़ा शांत कराया. बरहरवा और रांगा थाना प्रभारियों ने दोनों पक्षों को समझा बुझा माहौल हल्का किया. वहीं, घटना को लेकर किसी ने भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं की है.

Also Read: Jharkhand Election 2024: कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- झारखंड पर भाजपा की गिद्ध दृष्टि

Jharkhand Assembly Election 2024: एक वोट 7 गारंटी, जानें इंडिया के घोषणा पत्र में क्या है खास, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola