Jharkhand Election 2024: कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- झारखंड पर भाजपा की गिद्धदृष्टि
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Nov 2024 12:16 AM
Jharkhand Election 2024
Jharkhand Election 2024: जेएमएम की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने मंगलवार को गुमला में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला किया. कल्पना ने कहा कि बीजेपी की गिद्ध दृष्टि झारखंड पर है. वो यहां के खनिज संपदा को लूटना चाहती है.
Jharkhand Election 2024: गुमला, जगरनाथ पासवान- जेएमएम नेता कल्पना सोरेन ने मंगलवार को गुमला में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने गुमला के जेएमएम प्रत्याशी भूषण तिर्की के लिए लोगों से वोट मांगा. अपने भाषण में कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा से सावधान रहें. जनता दिग्भ्रमित न हो. कल्पना ने बीजेपी को ठग कहा. भाजपा फूट डालो और राज करो की नीति लेकर झारखंड आयी हैं का भी आरोप लगाया. जेएमएम नेता ने कहा कि बीेजपी को आदिवासियों की सभ्यता, संस्कृति और परंपरा से कोई लेना देना नहीं है. अगर गलती से भी बीजेपी की सरकार बन गयी तो सबसे पहले वे लोग हमारी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा को नष्ट कर देंगे.
पहले मतदान, फिर जलपान- कल्पना सोरेन
गुमला में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि हमने सरना धर्म कोड मांगा. लेकिन, दिल्ली में बैठी भाजपा की सरकार सरना कोड नहीं दे रही है. केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की गिद्ध दृष्टि हमारे झारखंड राज्य पर है. उनकी नजर यहां के खनिज संपदाओं पर है. ताकि वे झारखंड को लूटकर अपने उद्योगपति दोस्तों को लाभ दे सके. अपने भाषण के दौरान कल्पना सोरेन ने पहले मतदान फिर जलपान का नारा भी दिया. कल्पना ने कहा कि पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को है. उस दिन पहले मतदान करने की उन्होंने अपील की.
कल्पना को देखने उमड़ी भीड़
गुमला में कल्पना सोरेन की सभा में भारी भीड़ जुटी. कल्पना को सुनने हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और गांव के लोग शामिल हुए. बता दें. कल्पना सोरेन हेलीकॉप्टर से गुमला पहुंची थी. जबतक कल्पना सोरेन वहां रही, लोग सभा स्थल पर डटे रहे.
बीजेपी पर बरसे भूषण तिर्की
गुमला विधानसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी भूषण तिर्की ने कहा कि भाजपा आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन से दूर कर रही है. इसे हमें एकजुट होकर रोकना है. तिर्की ने कहा कि ये झारखंड के हितैषी नहीं हैं. इन्हें न ही हमारी चिंता है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को सिर्फ अपने व्यापारी साथियों की फिक्र है.
Jharkhand Assembly Election 2024: एक वोट 7 गारंटी, जानें इंडिया के घोषणा पत्र में क्या है खास, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










