Jharkhand Election 2024: कोडरमा में गरजे सीएम योगी, INDI गठबंधन पर जमकर किया हमला, कहा- माफिया का उपाय सिर्फ बीजेपी
Jharkhand Election 2024
Jharkhand Election 2024: मंगलवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोडरमा में प्रचार किया. सीएम योगी ने इस दौरान कांग्रेस, झामुमो और राजद के इंडी गठबंधन पर जमकर हमला किया. उन्होंने लोगों से डबल इंजन की सरकार के लिए वोट मांगा.
Jharkhand Election 2024: कोडरमा- झारखंड विधानसभा चुनाव में मंगलवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो गई है. मंगलवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया. उन्होंने हजारीबाग, कोडरमा और जमशेदपुर में चुनावी सभा की. सीएम योगी ने कोडरमा में आयोजित जनसभा में कहा कि बीजेपी सरकार सुरक्षा, स्वाभिमान और रोजगार की गारंटी है.
सीएम योगी ने कहा कि देश की सुरक्षा और स्वाभिमान की बात हो या फिर आतंरिक सुरक्षा की, बीजेपी ने इससे कभी खिलवाड़ होने नहीं दिया है. वर्तमान को संवारना है और भविष्य को उज्जवल बनाना है तो झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनाएं. सीएम योगी ने कहा कि जिस तरह हरियाणा की जनता ने विकास, सुरक्षा, व्यवस्था और सुशासन को जिताया है, उसी तरह झारखंड में भाजपा के डबल इंजन की सरकार बनाएं.
इंडी गठबंधन पर जमकर हमला
सीएम योगी ने इस दौरान कांग्रेस, झामुमो और राजद के इंडी गठबंधन पर जमकर हमला किया. सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों का हिस्सा, सम्मान तक छीनने का काम किया है. इनके शासन में किसान आत्महत्या और नौजवान पलायन को मजबूर हुए.
पाकिस्तान को आ जाती है कंपकंपी- सीएम योगी
अपने भाषण में सीएम योगी ने केंद्र सरकार की जमकर सराहना भी की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने गरीबों के लिए ईमानदारी से कई योजनाएं चलाई. जाति, मजहब, क्षेत्र भाषा से ऊपर उठकर सबका विकास किया. देश की सुरक्षा के साथ कभी समझौता नहीं किया. उन्होंने कहा कि आज चीन की सेना पीछे हट रही है. पाकिस्तान का यह हाल है कि उसे भारत का नाम सुनकर ही कंपकंपी आ रही है. उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार अच्छी है जो दुश्मन के दिल को दहलाने वाली हो.
माफिया का उपाय सिर्फ बीजेपी- सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी ने सभा में कहा कि आज झारखंड में बालू माफिया, शराब माफिया, वन माफिया, भू माफिया फल फूल रहे हैं. माफिया का उपाय सिर्फ बीजेपी है. उत्तर प्रदेश में पहले माफिया सीना तान कर चलते थे. लेकिन, 2017 में जब से हमारी सरकार आई और बुलडोजर चला तो दुर्दांत माफियाओं ने भी यूपी छोड़ दिया. कुछ जेल में हैं. चाहे खनन माफिया हों या पशु माफिया या फिर संगठित आपराधिक गिरोह सब गायब हैं.
Jharkhand Assembly Election 2024: एक वोट 7 गारंटी, जानें इंडिया के घोषणा पत्र में क्या है खास, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










