डीएवी कोडरमा में सहगामी गतिविधियों की धूम, गीत-नृत्य और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Updated:
विज्ञापन

अतिथियों और शिक्षकों के साथ बच्चे. | Prabhat Khabar Network

पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल कोडरमा में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और समूह नृत्य के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

कोडरमा: पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, कोडरमा में पाठ्य सहगामी गतिविधियों के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया. गीत, समूह नृत्य और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना था.

जूनियर वर्ग की गायन प्रतियोगिता में अजितेश सिंह, अहान हुसैन, हंषित तिवारी, संपूर्ण राजपूत, कृष्ण गुप्ता व श्रेया सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. ईशान्वी सिंह, रक्षित आर्य, शिवांश सिंह व आराध्या द्वितीय तथा अपर्णा कुमारी, अघन्य वर्मा व आदित्य प्रकाश तृतीय रहे. चारों सदनों के बीच आयोजित समूह नृत्य प्रतियोगिता में रामकृष्ण सदन प्रथम, दयानंद सदन द्वितीय और राजा राममोहन राय सदन तृतीय रहा.

देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में दयानंद सदन प्रथम, विवेकानंद सदन द्वितीय तथा राजा राममोहन राय सदन तृतीय स्थान पर रहा. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि सहगामी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रिय रंजन और ऋतिक कुमार अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की. आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola