झुमरीतिलैया में 4 सितंबर को भव्य जन्माष्टमी महोत्सव, 10 स्कूलों के बच्चे देंगे ग्रुप डांस प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मंडल के लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में डांस प्रतियोगिता और भजनों का आयोजन होगा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: श्री श्याम मित्र मंडल की आमसभा शनिवार को गिरधारी सोमानी के कार्यालय में हुई. बैठक में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य रूप से मनाने को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान सर्वसम्मति से तय किया गया कि चार सितंबर शुक्रवार को संकट मोचन मंदिर में शाम सात बजे से जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन

कार्यक्रम में शहर के करीब 10 प्रतिष्ठित स्कूलों एवं डांस इंस्टीट्यूट के बच्चों द्वारा ग्रुप डांस प्रतियोगिता प्रस्तुत की जायेगी. प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता को पुरस्कार दिये जायेंगे. जबकि सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया जायेगा. प्रतियोगिता का निर्णय तीन निर्णायकों द्वारा किया जायेगा.

महोत्सव में दो एकल डांस तथा लेडीज ग्रुप डांस भी प्रस्तुत किए जायेंगे, जो प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं होंगे. वहीं श्याम मित्र मंडल महिला विंग द्वारा विशेष डांडिया कार्यक्रम भी होगा. वहीं रात 12 बजे तक राधा-कृष्ण के भजनों का आयोजन होगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola