डोमचांच में खाद दुकानों का निरीक्षण, सरकारी दर पर यूरिया बेचने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते सीओ रविंद्र पांडेय. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डोमचांच अंचलाधिकारी ने खाद दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को सरकारी निर्धारित दर पर ही यूरिया खाद बेचने के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

डोमचांच: अंचलाधिकारी रविंद्र पांडेय ने शनिवार को खाद दुकानों का निरीक्षण किया. इस दौरान दुकानों में रखे स्टॉक पंजी एवं मूल तालिका की जांच की गयी. अधिकारियों ने खाद के स्टॉक और बिक्री से संबंधित आवश्यक जानकारी ली और दुकानदारों को सरकारी निर्धारित दर पर ही यूरिया खाद की बिक्री करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

जांच के दौरान डोमचांच स्थित बाबा एग्रो एवं गणेश खाद्य भंडार में खाद के स्टॉक, बिक्री पंजी और निर्धारित मूल्य से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गयी. अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों को यूरिया खाद सरकारी दर पर ही उपलब्ध कराया जाये व बिक्री में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola