जेजे कॉलेज बचाने को सर्वदलीय बैठक आज, झुमरीतिलैया में निकलेगा मशाल जुलूस
कोडरमा में जेजे कॉलेज को बचाने के लिए आज शाम सर्वदलीय बैठक और मशाल जुलूस निकाला जाएगा। छात्र भविष्य को लेकर संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज कर दिया है।
झुमरीतिलैया: जिले में शिक्षा व्यवस्था एवं शैक्षणिक संस्थानों को बचाने तथा छात्र-छात्राओं के भविष्य की रक्षा को लेकर जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन को तेज कर दिया है. इसको लेकर रविवार को झुमरीतिलैया के ब्लॉक मैदान परिसर में शाम 4:30 बजे से सर्वदलीय आम बैठक आयोजित की जायेगी. बैठक के बाद मशाल जुलूस निकाला जायेगा, जो झुमरीतिलैया झंडा चौक तक पहुंचेगा.
संघर्ष समिति का कहना है कि जेजे कॉलेज सहित कोडरमा जिले के तमाम डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से हटाकर गिरिडीह विश्वविद्यालय से जोड़ने, जेजे कॉलेज में पीजी की पढ़ाई बंद किये जाने, नामांकन सीटों में कटौती तथा छात्र अनुपात के अनुरूप शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से जिले के हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है.
समिति के अध्यक्ष महेश भारती ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक राजनीतिक दल या संगठन की नहीं, बल्कि कोडरमा के छात्रों, नौजवानों, अभिभावकों और आम जनता के भविष्य की लड़ाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










