जयनगर के अजहरुद्दीन ने रचा सफलता का इतिहास, रिम्स से पूरी की एमबीबीएस की पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन

अजहरूद्वीन अपने परिजनों के साथ. | Prabhat Khabar Network

जयनगर के रहने वाले अजहरुद्दीन ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनने का सपना साकार किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

जयनगर: जयनगर प्रखंड क्षेत्र के जयनगर निवासी इम्तियाजउद्दीन के 26 वर्षीय पुत्र अजहरुद्दीन ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनने का अपना सपना साकार किया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है. स्थानीय लोगों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने अजहरुद्दीन एवं उनके माता-पिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. अजहरुद्दीन ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है.

उन्होंने वर्ष 2016 में आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड़ से मैट्रिक एवं इंटर की शिक्षा पूरी की. इसके बाद मेडिकल क्षेत्र में जाने के लक्ष्य को लेकर उन्होंने लगातार मेहनत की और वर्ष 2021 में नीट परीक्षा उत्तीर्ण की. नीट में सफलता के बाद उनका दाखिला राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स ) रांची में एमबीबीएस में हुआ.

करीब पांच वर्षों की मेहनत, पढ़ाई और प्रशिक्षण के बाद वर्ष 2026 में उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर की उपाधि हासिल की. अजहरुद्दीन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों और शिक्षकों को दिया.

उन्होंने कहा कि माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और लगातार मेहनत के कारण वह अपने लक्ष्य को हासिल कर सके. उन्होंने कहा कि डॉक्टर बनना उनका सपना था और अब वह एक जिम्मेदार चिकित्सक के रूप में लोगों की सेवा करना चाहते हैं.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola