Jharkhand Election 2024: 'नहीं लूटने देंगे जल, जंगल और जमीन, करेंगे एक और उलगुलान', दुमका में शिवराज सिंह चौहान के भाषण की बड़ी बात

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Nov 2024 7:51 PM

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: दुमका में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा में प्रचार करते हुए आज दुमका में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह धरती हमारी है. हम जल जंगल और जमीन लूटने नहीं देंगें. हम एक और उलगुलान करेंगे. कानून बनाकर जमीन वापस दिलाएंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में जोर शोर से प्रचार अभियान जारी है. राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक जमकर पसीना बहा रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुमका के मुड़ाबहाल में एक चुनावी सभा की. उन्होंने दुमका से बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोरेन के लिए वोट मांगा. चौहान ने कहा कि यहां माटी, बेटी और रोटी संकट में है, इसलिए मामा बहनों को जगाने आया है. वोटरों से उन्होंने सुनील सोरेन को वोट देने की अपील की.

दुमका की तस्वीर बदल देंगे सुनील सोरेन- शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सुनील सोरेन दुमका की तस्वीर और तकदीर बदल देंगे. जेएमएम और हेमंत सोरेन के रहते झारखंड वासियों का खुश रहना संभव नहीं है. चौहान ने कहा कि संताल परगना की धरती पर कई महापुरुषों ने जन्म लिया है. लेकिन, आज इस धरती पर आज खतरा मंडरा रहा है.

44 से घटकर 28 फीसदी रह गई आदिवासियों की आबादी

मंच से गरजते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जाग जाओ दुमका वालों इस इलाके में आदिवासियों की आबादी 44 से घटकर 28 फीसदी रह गयी है. इस धरती पर घुसपैठियों का कब्जा हो गया है. पंचायत पर कब्जा हो गया है. घुसपैठियों का नाम वोटर लिस्ट में हेमंत सोरेन लिखाते हैं. घुसपैठ नहीं रुकी तो संताल परगना तबाह हो जाएगा. भाजपा को जीता दो एक भी घुसपैठियों को नहीं रहने देंगे.

नहीं लूटने देंगे जल,जंगल और जमीन

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह धरती हमारी है. हम जल जंगल और जमीन लूटने नहीं देंगें. उन्होंने कहा कि हम एक और उलगुलान करेंगे. कानून बनाकर जमीन वापस दिलाएंगे. जिन्होंने आदिवासी बेटियों-बहनों से शादी कर घुसपैठ करने की कोशिश की है. उन्हें आदिवासी का दर्जा भी नहीं लेने देंगे.

शिवराज सिंह के भाषण की खास बातें

  • अस्मिता और रोजगार बचाने के लिए राज्य में बीजेपी की सरकार का बनना जरूरी
  • भाजपा के राज में बालू की लूट बंद होंगी, बालू फ्री होगा
  • क़ृषि मंत्री हूं, घोषणा करता हूं 3100 रूपये क्विंटल में धान की खरीद होंगी, किसानों को उनकी उपज की पूरी कीमत दी जाएगी.
  • हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार के समय में मिलने वाले किसान सम्मान निधि से किसानों का नाम कटवा दिया था. सबका नाम सुनील सोरेन जुड़वाएंगे पांच हजार रूपये प्रति एकड़ किसानों को खाते में देंगें.
  • मप्र में एक फसल होती थी आज तीन फसल, झारखंड में भी खेती को समृद्ध बनायेंगे.
  • भाजपा की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट में 2.87 लाख की रिक्ति पर बहाली की जाएगी.
  • 2000 रुपए चूल्हा खर्च की बात की थी, 4 साल आठ महीने नहीं दी, दिया तो एक हजार वह भी चुनाव से पहले
  • भाजपा गोगो दीदी से हर महीने 11 तारीख को 2100 रुपए मिलेंगे.

Also Read: Jharkhand Election 2024: 10 लाख नौकरी,महिलाओं को 2500 रुपये की सम्मान राशि, इंडिया गठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र

Jharkhand Assembly Election 2024: एक वोट 7 गारंटी, जानें इंडिया के घोषणा पत्र में क्या है खास, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola