साहिबगंज न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Updated:
विज्ञापन
साहिबगंज न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त

एसडीओ और एसडीपीओ ने न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

विज्ञापन

राजमहल

ई-मेल से साहिबगंज न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. गुरुवार को एसडीओ सदानंद महतो और एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने राजमहल व्यवहार न्यायालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने न्यायालय परिसर के प्रवेश द्वार, सुरक्षा जांच बिंदु, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और तैनात पुलिस बल की गतिविधियों की बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिये. एसडीओ ने कहा कि न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है. वहीं, एसडीपीओ ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा. अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिया कि न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की सघन जांच सुनिश्चित की जाये, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके. निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी और पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola