18 वर्ष से अधिक आयु की छह श्रेणियों के व्यक्तियों को लगाया जाएगा बीसीजी का टीका : डीसी

समाहरणालय के सभागार में बैठक
साहिबगंज. डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय के सभागार में वयस्क बीसीजी टीकाकरण के सफल संचालन हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए डीसी ने वयस्क टीकाकरण से जुड़े बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी ली. उन्होंने कहा कि वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान के तहत बीसीजी का टीका 18 वर्ष से अधिक आयु के छह श्रेणियों के व्यक्तियों को लगाया जाएगा. इसमें जिन व्यक्तियों को पूर्व में टीबी हुआ हो, टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों, 60 वर्ष और उससे अधिक के बुजुर्ग, कुपोषित वयस्क, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति तथा मधुमेह के मरीजों को बीसीजी का टीका लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत में जन्म के समय या जीवन के पहले वर्ष के भीतर बच्चों को बीसीजी टीका दी जाती है. यही टीका व्यस्कों में भी इस्तेमाल किया जायेगा. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को हेड काउंट सर्वे करने हेतु निर्देश दिया. बताया गया कि जुलाई 2024 से अभियान का शुभारंभ किया जायेगा, जो तीन माह (जुलाई, अगस्त, सितंबर) तक चलेगा. इस दौरान डब्लूएचओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर ने पीपीटी के माध्यम से इस अभियान से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इस मौके पर सिविल सर्जन सह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार, डीआरसीएचओ डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, अस्पताल उपाधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डाॅ सुमन गुप्ता, सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अन्य संबंधित उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




