भव्य नगर खेल कुंभ का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Updated at : 29 Jan 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
भव्य नगर खेल कुंभ का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

दीप प्रज्वलन व गुब्बारे उड़ाने के साथ किया गया खेलकूद का शुभारंभ

विज्ञापन

साहिबगंज. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) साहिबगंज नगर द्वारा भव्य नगर खेल कुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी और फुटबॉल प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गुब्बारे उड़ाने के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अभाविप के पूर्व केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य व राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक अनंत ओझा और अभाविप झारखंड की प्रदेश सह मंत्री सुनिधि कुमारी उपस्थित रहीं. मंच पर अभाविप झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंदन गुप्ता, अभाविप साहिबगंज नगर मंत्री अविनाश साह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. मुख्य अतिथि अनंत ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि नगर खेल कुंभ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि साहिबगंज के युवाओं के लिए खेल और अनुशासन को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. खेलों के माध्यम से हम न केवल शारीरिक रूप से सक्षम बनते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती भी प्राप्त करते हैं. साहिबगंज के युवा खिलाड़ियों में असीम संभावनाएं हैं और ऐसे आयोजनों से उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है. प्रतियोगिता के अंतर्गत फुटबॉल में साहिबगंज कॉलेज सीनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त किया. कबड्डी में रानी लक्ष्मीबाई टीम ने बेहतरीन खेल कौशल दिखाकर जीत हासिल की. विजेता टीमों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया व उनका उत्साहवर्धन किया गया. इस पूरे कार्यक्रम का संचालन नयाशा भारती ने किया, जबकि आयोजन को सफल बनाने में कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक इंद्रजीत साह, प्रदेश कला मंच प्रमुख आकांक्षा कुमारी, जिला कार्यालय मंत्री अंकुश कुमार, नगर सह मंत्री निखिल कुमार, पायल कुमारी, अदिति, अंकिता, मुस्कान, ज्योत्सना, ज्योति, रिया, सिमरन, आनंद राज, सुमित, सूरज, अनंत, उज्वल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. इस नगर खेल कुंभ ने साहिबगंज के युवाओं में नये जोश और ऊर्जा का संचार किया. अभाविप के इस प्रयास ने खेलों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में खेल संस्कृति को मजबूत करने का कार्य किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola