वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारी

वार्ड नंबर-5 मजहर टोला से हुआ शुभारंभ
साहिबगंज. कांग्रेस पार्टी ने देशभर में चलाए जा रहे वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को गति देने के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू कर दी है. इसी क्रम में साहिबगंज के वार्ड नंबर-5 मजहर टोला से अभियान की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सह प्रभारी डॉ सीरिवेला प्रसाद ने किया. इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर व जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने बताया कि यह अभियान राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे 5 करोड़ हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा और जनता के वोट की आवाज को बुलंद करना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पंचायत से लेकर ग्राम, नगर और जिला स्तर तक घर-घर जाकर लोगों से हस्ताक्षर करवा रहे हैं, ताकि केंद्र सरकार के खिलाफ जनता की नाराजगी को संगठित रूप से दर्ज कराया जा सके. वहीं बरकतुल्लाह खान ने बताया कि मजहर टोला से अभियान की शुरुआत इसलिए की गयी है ताकि जिले के हर वार्ड और पंचायत में यह संदेश पहुंचे कि अब समय है “वोट की चोरी करने वाली सरकार” को सत्ता से बाहर करने का. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी द्वारा बताए गए सिद्धांतों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम के दौरान डॉ सीरिवेला प्रसाद ने कहा कि देश में लोकतंत्र तभी सुरक्षित रहेगा, जब जनता अपने वोट की ताकत को समझे और उसके साथ धोखा करने वालों को जवाब दे. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को आंदोलन के रूप में चलाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया. कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल रहा, जहां वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे गूंजते रहे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभियान को जिलेभर में सफल बनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान, युवा जिलाध्यक्ष एखलाक नदीम, जिला उपाध्यक्ष मो कलीमुद्दीन, वरिष्ठ कांग्रेसी बासुकीनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्र, नगर अध्यक्ष मुर्शद अली तथा सतीश पासवान सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




