हादसों के बाद भी लापरवाही, जान-जोखिम में डाल ढोये जा रहे सवार
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

शोभनपुर घाट से मनिहारी घाट के बीच नाव परिचालन में अनदेखी
विज्ञापन
साहिबगंज
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर गंगा घाट से मनिहारी घाट के बीच इन दिनों नाव परिचालन में भारी लापरवाही देखी जा रही है. प्रतिदिन सैकड़ों लोग बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के ओवरलोडेड नावों में यात्रा करने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों और यात्रियों ने बताया कि नावों में सुरक्षा जैकेट तक उपलब्ध नहीं है. महिला, बच्चे, बुजुर्ग समेत एक दर्जन मोटरसाइकिल और पचास से सौ यात्रियों को एक ही नाव में लादकर परिचालन किया जा रहा है. नाव संचालक बिना किसी अधिकृत किराया बोर्ड के मनमाने तरीके से वसूली कर रहे हैं. मोटरसाइकिल से दो सौ और प्रति यात्री एक सौ रुपये तक वसूला जा रहा है. विरोध करने पर यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है. घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि शोभनपुर और मनिहारी घाटों पर आधा दर्जन से अधिक लोग इस तरह की मनमानी कर नाव चला रहे हैं. यह स्थिति किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रही है. प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. नाव संचालक आम लोगों की जान को जोखिम में डालकर अपनी जेब भरने में लगे हैं. सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम नहीं है. घाटों पर न तो कोई निगरानी तंत्र है और न ही कोई लाइफ जैकेट या बचाव उपकरण. इधर सदर सीओ बास्कीनाथ टुडू ने कहा है कि ओवरलोड नावों का परिचालन नहीं होना चाहिए. यदि ऐसा हो रहा है तो जल्द ही छापेमारी कर कार्रवाई की जायेगी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि समय रहते नाव परिचालन को सुव्यवस्थित किया जाये, ताकि छठ पर्व जैसे अवसर पर कोई अप्रिय घटना न हो.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










