धूपची मेला में उमड़ी भारी भीड़, 40 लाख रुपये का हुआ कारोबार

Updated:
विज्ञापन
धूपची मेला में उमड़ी भारी भीड़, 40 लाख रुपये का हुआ कारोबार

बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ पर रेलवे अंडरपास से लेकर भीमपाड़ा तक लगता रहा जाम, लकड़ी व लोहे की सामग्री की जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन

बरहरवा प्रखंड की बटाइल पंचायत अंतर्गत भीमपाड़ा में रविवार को प्रसिद्ध धूपची मेला का आयोजन धूमधाम से किया गया. इसे लेकर रविवार की अहले सुबह से ही मेला समिति के सदस्यों व प्रशासन के लोग मुस्तैद रहे. मेला घूमने और मेले में भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना को लेकर रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मेला परिसर में उमड़ी. भीमपाड़ा सहित आसपास के गांवों की महिलाओं ने उपवास रखकर पूरे विधि-विधान से स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार मेला परिसर में स्थित मंदिर में भगवान भास्कर एवं अन्य देवी देवताओं की पूजा-अर्चना की. वहीं, इस दौरान मेले परिसर में लकड़ी और लोहे से बने फर्नीचर और लोहे के औजारों व पत्थर से बने जाता तथा शिलपट्ट आदि की जमकर खरीदारी हुई. मेले में मनोरंजन के साधनों के साथ-साथ चाट, समोसा, झालमुढ़ी, च्वामिन, पाश्ता आदि की दुकानें लगायी गयी थी. इसके अलावे मिठाई की दुकानों, खिलौनों व श्रृंगार की दुकानों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली. मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष देवाशीष सिंह ने बताया कि मेले में करीब 40 लाख रुपये के कारोबार होने का अनुमान है. धूपची मेला को लेकर रविवार को बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ पर रेलवे अंडरपास से लेकर भीमपाड़ा तक भारी जाम देखने को मिला. इस कारण मेला आने-जाने वाले लोगों के अलावे रास्ते से गुजरने वाले राहगीर काफी परेशान दिखे. राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी केंचुआ पुल से लेकर भीमपाड़ा तक स्थित संकीर्ण रास्ते में हुयी. जहां जाम लगने पर जाम छूटने में काफी समय लग रहा था. दोनों ओर से सैकड़ों गाड़ियों के आवागमन के कारण उक्त रास्ते पर रह-रहकर जाम लग रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola