क्रशर की चपेट में आने से ऑपरेटर की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

बुरी तरीके से हो गये थे जख्मी

विज्ञापन

बरहरवा. क्रशर की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत हो गयी. घायल को बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाकुडी में गोपी नामक क्रशर मालिक के क्रशर में कार्यरत बरहरवा थाना क्षेत्र के मुंशी पोखर निवासी जितेन गुप्ता (35) काम कर रहा था. जितेन क्रशर के बेल्ट की चपेट में आ गया और वह बुरी तरीके से घायल हो गया. जानकारी मिलते ही बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, तीनपहाड़ थाना प्रभारी गुलशन गौरव अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर छानबीन की. बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola